badtar ho gaya huN
.
किसी को मैं मयस्सर हो गया हूँ !
बहुत पहले से बदतर हो गया हूँ !
.
महारत थी मुझे तेशा-ज़नी पर ;
अभी लगता है पत्थर हो गया हूँ !
.
गुमाँ था खेल है मुश्किल-पसंदी;
इलाही ज़ेरे-ख़ंजर हो गया हूँ !
.
सर-ए-फ़ेहरिस्त होता था जहां मैं ;
वहाँ इक चीज़े-दीगर हो गया हूँ !
.
सुन-ऐ हमख़ाना-ए-क़सरे-दिल-आवेज़ ;
तिरी चौखट से बाहर हो गया हूँ !
.
कटेगा और क्यों अब सर ये मेरा ;
सभी के तो बराबर हो गया हूँ !
.
कोई बारिश भिगाती ही नहीं है ;
बदन-ता-रूह बंजर हो गया हूँ !
.
फ़राज़ उनको न जाने क्या गिला है;
कहा जो भी वो अक्सर हो गया हूँ !
.